बागबाहरा : खेत में लगाये तार के घेरे में फँसा भालु का बच्चा - CG Sandesh

बागबाहरा : खेत में लगाये तार के घेरे में फँसा भालु का बच्चा

आज सुबह-सुबह वन्य जीव भालू को बागबाहरा के  मुड़ागांव कुशपाली के बीच देखा गया. बताया जा रहा है कि खेत में सुरक्षा के लिए लगाए गए कांटे में बुरी तरीके से भालू का बच्चा फँस गया है. जिसे देखकर गांव वालों ने फोन के माध्यम से वन विभाग को सूचना दिया है.

यह भालू का बच्चा कितना समय आकर यहाँ फँसा था इसके बारे में किसी के पास जानकारी नही थी.

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी मगर संपर्क नहीं हो पाया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें