डीसीएम की बस से जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत, कई यात... - CG Sandesh

डीसीएम की बस से जोरदार भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत, कई यात्री घायल

उत्तरप्रदेश। उन्नाव जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम की नेपाल जा रही बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।



बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास चालक के नशे में होने से आलू लादकर लखनऊ जा रही डीसीएम तेज रफ्तार स्लीपर बस से टकरा गई। बस राजकोट से नेपाल जा रही थी। घटना के वक्त बस में 80 सवारियां थीं। घायलों में एक को उपचार के लिए लखनऊ व बाकी को उन्नाव रेफर किया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें