धोती कुर्ता पहनकर मंत्री कवासी लखमा ने घुमाया बल्ला - CG Sandesh

धोती कुर्ता पहनकर मंत्री कवासी लखमा ने घुमाया बल्ला

धमतरी। खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले मंत्री कवासी लखमा इन दिनों क्रिकेट की वजह से सुर्खियों में है. दर्शकों में उत्साह तब बढ़ा जब मंत्री ने खिलाड़ियों से बल्ला लेकर बल्लेबाजी की. शायद मिशन मैदान के इतिहास में यह पहला मौका रहा कि जब कोई धोती कुर्ता पहन कर बल्लेबाजी करने उतरा. वो भी मंत्री. इस दौरान मंत्री लखमा ने गेंदों का सामना किया. गेंद को सीमारेखा के बाहर पहुंचा दिया. उन्होंने आनंद पवार फैंस और मॉर्निंग क्रिकेट क्लब को आयोजन की बधाई दी.इस मौके पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि "धमतरी के इस आयोजन की जो तारीफ सुनी थी आज इसका हिस्सा बनकर समझ आया कि यह आयोजन किस लिए इतना चर्चित है. यह आयोजन केवल धमतरी क्षेत्र के लोगों के लिये ही किया जाता है. इसमें ग्रामीण टीमों की भी भागीदारी होती है.


वापस जाते समय उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशंसकों का उत्साह देखकर अपनी खुशी जाहिर की." संयोगवंश मंत्री जी उस वक्त डीजे में चल रहे गाने "कका जिंदा हे रे "की धुन पर सबके साथ मिलकर थोड़ा थिरके भी." कवासी लखमा का ये अंदाज देख हर कोई दंग रह गया. पहले बल्लेबाजी फिर डांस कर कवासी लखमा ने सबका दिल जीत लिया. मुख्यमंत्री क्रिकेट ट्रॉफी में आज के मुख्यअतिथि के रूप में आदरणीय छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा जी उपस्थित हुए



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें