सांकरा : चाचा के साथ अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट, मामला दर्ज
सांकरा थाना अंतर्गत भतीजे ने अपने चाचा के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट कर चोंट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी दी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अशोक भोई ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को वह करीब 4:00 बजे अपने घर में बैठा था, उसी समय उसकी भाभी रोहेला बाई को उसकी पत्नि कुंती बाई भोई के साथ क्यु झगड़ा करती हो कहकर समझा रहा था कि इसी बात को सुनकर अशोक का भतीजा जयलाल भोई अशोक को मेरी मां को बोलने वाला तु कौन होता है कहकर मां बहन की अशलील गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए उठाकर घर के सामने गली में पटक दिया जिससे अशोक के सिर में चोट लगने से खुन बहने लगा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें