सरायपाली : चाची से अश्लील गाली गलौच कर लकड़ी के तुकड़ा से मारप... - CG Sandesh

सरायपाली : चाची से अश्लील गाली गलौच कर लकड़ी के तुकड़ा से मारपीट

सरायपाली के ग्राम भुरसापाली चौकी बलौदा में जमीन के पट्टा को लेकर भतीजे ने अपनी चाची से अश्लील गाली गलौच कर लकड़ी के तुकड़ा से मारपीट किया जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

सुशीला ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को वह खाना खाने के बाद घर पर आराम कर रही थी, तभी करीबन 02:30 बजे उसका भतीजा सरोज भोई उनके घर के आंगन पर आकर बेवजह मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज किया. तब सुशीला घर से बाहर निकली तो सरोज अभी जमीन के पट्टा को दे बोलकर गुस्सा में आकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ में रखे लकड़ी के टुकडा से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दिया.

इसी दौरान सुशीला के साथ तेजराम भोई भी आकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. उक्त घटना को बिमला भोई देखी है तथा दिलेश भोई, आनंद भोई देखे सुने व छुड़ाये, प्रार्थिया के मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें