गरियाबंद : आज कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर पहुँचे ... - CG Sandesh

गरियाबंद : आज कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर पहुँचे CM बघेल

गरियाबंद / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम राम मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, मौजूद थे।



ज्ञात हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यास जी का तपोभूमि है। संत जी बाल्यकाल से यहाँ आश्रम स्थापित करके अपने जीवनकाल तक श्री राम के नाम का प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्र के गांव गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। क्षेत्र के लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें