सरायपाली : जुआ खेलते 6 गिरफ्तार.
सरायपाली पुलिस ने 6 जनवरी को अवैध जुआ रेड कार्यवाही करते हुए अग्रवाल ईट भट्ठा भवरपुर रोड़ सरायपाली से नगदी रकम 18,000 रूपये, 52 पत्ती ताश, 6 नग मोबाइल कीमती 18,000 रूपया, 4 नग मोटर सायकल मौके पर जप्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सुचना पर अग्रवाल ईट भट्ठा भवरपुर रोड़ सरायपाली में बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमे अशोक अग्रवाल पिता केदारनाथ अग्रवाल उम्र 60 वर्ष, केशव साहनी पिता श्रीराम मिलन साहनी 45 वर्ष, मंगल अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 59 वर्ष, रूपेंद्र चंद्राकर पिता अर्जुन चंद्राकर उम्र 54 वर्ष, पवन अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 57 वर्ष, राजकुमार अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 58 वर्ष से नगदी रकम 18000 रूपए 52 पत्ती ताश, 6 नग मोबाइल कीमती 18000, 4 नग मोटर सायकल कीमती 2,00,000 कुल जुमला 2,36,000 रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें