आज कोरबा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को करेंगे सं... - CG Sandesh

आज कोरबा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड से रायपुर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कोरबा जाएंगे। कल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर देर शाम रायपुर पहुंचे। वे शाह के साथ जाएंगे। वहीं, सह प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंचे और कोरबा रवाना हो गए। वहां उन्होंने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। शाह का यह दौरा भाजपा की उस राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय नेताओं को हारी हुई लोकसभा सीटों पर जाना है। 

हालांकि, उनके दौरे को लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं कि वे कार्यकर्ताओं को कौन सा मंत्र देकर जाएंगे। शाह कोरबा में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन कोरबा से रायपुर आएंगे, फिर राजनांदगांव जाएंगे। वहां 8-9 को प्रदेश कार्यसमिति में हिस्सा लेंगे। अमित शाह के साथ बैठक में जिन मुद्दों पर बात होगी, उस पर कार्यसमिति में मंथन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें