युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत
सूरजपुर। जिले के देवनगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है.
दरअसल, यह पूरा मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है. हादसा उस वक्त हुआ, जब एक धनुक लाल नामक युवक साइकिल से देव नगर से सूरजपुर की ओर जा रहा था. तभी अचानक सूरजपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें