स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मॉनटेसरी शिक्षिका की भ... - CG Sandesh

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मॉनटेसरी शिक्षिका की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 12 जनवरी को

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंतागढ़, चारामा, दुर्गकोंदल, नरहरपुर एवं नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में नर्सरी कक्षाओं के लिए मॉनटेसरी शिक्षिका (केवल महिला अभ्यर्थी) के पद पर संविदा नियुक्ति के लिए 12 जनवरी गुरूवार को शहीद रामकुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकरे में वॉक-इन-इंटरव्यू रखा गया है। सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से होगी तथा प्रतिमाह एकमुश्त 20 हजार रुपये का मानदेय दिया जायेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त निर्धारित तिथि को प्रातः 08 बजे से आवेदन फार्म प्रविष्ट कर एवं समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक-एक सेट छायाप्रति लेकर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें