सरायपाली : रोड पार करते अज्ञात वाहन की ठोकर ने पहुँचाया अस्पताल, इलाज के दौरान मौत.
सरायपाली थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के आगे 20 जुलाई को पैदल रोड पार करते समय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता धोबा पुजारी उम्र 65 वर्ष 20 जुलाई को पैदल रोड पार कर था, जहाँ अज्ञात वाहन का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पैदल रोड पार कर रहे अर्जुन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे अर्जुन को सिर, सीना, आंख में चोट लगा और रायपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें