शर्मनाक : कपड़ों की वजह से लड़की के साथ हैवानियत, लात मारने ... - CG Sandesh

शर्मनाक : कपड़ों की वजह से लड़की के साथ हैवानियत, लात मारने और गाली देने का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 17 साल की एक लड़की के साथ पुरुषों का झुंड बदतमीजी करता नजर आ रहा है। लड़की को उसके कपड़ों की वजह से कई लोग लात मारते हैं, उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं। आरोपी इस घटना का वीडियो भी बनाते हैं। यह मामला इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र का है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की ईरान की नागरिक है। लड़की एक मोटरसाइकिल इवेंट में आई थी, जब उसके साथ ये घटना हुई। उसने तब काले रंग का टॉप, भूरे रंग का कार्डिगन और स्कर्ट पहना था। आरोपियों ने लड़की पर आरोप लगाया कि वह अपने कपड़ों से राइडर्स का ध्यान भटका रही है। इसके बाद पुरुषों का झुंड उसे वहां से भागने पर मजबूर कर देता है। वह टिशू से चेहरे पर कुछ पोंछती दिखती है। जबकि पुरुषों का झुंड लगातार उस पर चीखता नजर आता है। एक पुरुष के लात मारे जाने से लड़की गाड़ी से टकरा जाती है। हालांकि बाद में कुछ बाइक सवार आकर लड़की को घेर लेते हैं, ताकि उसे भीड़ से बचाया जा सके।



पीड़ित लड़की की पहचान एल तेहरानी के तौर पर हुई है। पीड़ित लड़की पुरुष साथी ए खानाक के साथ यहां आई थी, जिसने बीचबचाव कर उसे भीड़ से बचाने की कोशिश की। लेकिन उसे भी पीटा गया। भीड़ में मौजूद एक शख्स ने लड़की के दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में सुलेमानिया पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चाकू और तलवारें बरामद की गईं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें