सरायपाली : नाला किनारे छुपाकर रखा था महुआ शराब, पुलिस ने की कार्यवाही.
सिंघोडा पुलिस ने 4 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम लखनुपर मे एक व्यक्ति को नाला किनारे अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु छुपाकर रखे जाने पर पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी शरद कुमार चौधरी पिता स्व. मोहनलाल चौधरी उम्र 50 साल एक प्लास्टिक झोले के अंदर 2 पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई 7 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 1400 रूपये रखा था जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया तथा मौके पर सीलबंद किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी शरद कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें