पटेवा : 23 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम पचरी के 3 व्यक्तियो क... - CG Sandesh

पटेवा : 23 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम पचरी के 3 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

पटेवा पुलिस ने 4 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर आरोपी सुनील टंडन पिता स्व0 हेमंत टंडन उम्र 27 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 8 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रूपये, आरोपी परेमिन टंडन पति स्व0 हेमंत टंडन उम्र 50 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 8 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त किया तथा चितरेखा टंडन पिता फेरू सिंह टंडन उम्र 55 साल सभी निवासी ग्राम पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्‍जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 7 लीटर महुआ शराब कीमती 2100 रूपये को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें