शराब के नशे में युवक ने लगायी फांसी, पत्नी से हुआ था विवाद - CG Sandesh

शराब के नशे में युवक ने लगायी फांसी, पत्नी से हुआ था विवाद

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी के साथ विवाद के बाद शराब के नशे में आत्महत्या कर ली. प्मंराप्गत जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज पत्नी ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया और बच्चों को लेकर उसके साथ अपने मायका चली गई। इधर, पत्नी के छोड़कर जाने से दुखी युवक ने दूसरे दिन अपने घर में सुसाइड कर लिया। मामला  का है।

ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाले नीतिश भारद्वाज (30) खेती का काम करता था। वह आदतन शराबी था। मंगलवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला अपने भाई को मोबाइल पर कॉल कर बुला ली। फिर वह अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ मल्हार स्थित मायका चली गई।

इधर, नीतिश घर में अकेला रह गया। बुधवार की सुबह तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। तब पड़ोसी उसके मकान के पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखे तो पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। इसके बाद गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें