छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, बीजीएल दागे, सर्चिं... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, बीजीएल दागे, सर्चिंग जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। जिस कैंप पर हमला हुआ है, वो तेलंगाना सीमा पर है। जवानों ने फायरिंग की तो नक्सली वहां से भाग निकले। हमले मे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


जानकारी के मुताबिक, जिले के पामेड़ क्षेत्र में चिंतावागु नदी किनारे पुलिस कैंप है। इसी कैंप को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने मंगलवार को हमला कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी दागे। इस पर जवानों ने भी नक्सलियों को जवाब दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद नक्सली जान बचाकर वहां से भाग निकले। हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें