कार ने 6 साल के बच्चे को मारी ठोकर, चालक पर हुआ केस दर्ज… - CG Sandesh

कार ने 6 साल के बच्चे को मारी ठोकर, चालक पर हुआ केस दर्ज…

 बालोद  जिला के मुख्यालय से 6 किमी दूर बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर उमरादाह चौक के पास कार की टक्कर से 6 साल का बच्चा घायल हो गया। उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में बालोद थाने में कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


ग्राम उमरादाह निवासी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि 6 वर्षीय बेटा तनुज कुमार पटेल गांव के दुकान में बिस्किट खरीदने गया था। वहां से घर रहा था। इसी दौरान उमरादाह चौक के पास दुर्ग से बालोद की ओर से आ रही सफेद रंग की कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बेटे के सिर, पसली, कंधा, घुटना, कोहनी में चोटें आई है।

घटना के बाद बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डीकेएस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराए हैं। जहां इलाज चल रहा है। अस्पताल में बेटे को भर्ती कराने की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें