इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का... - CG Sandesh

इन इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

भोपाल : शीतलहर का असर मध्यप्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। भोपाल, रायसेन, ग्वालियर और सतना जैसे क्षेत्रों में जोरदार ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई इलाकों में कोल्ड डे होने की संभावना जताई जताई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण यहां ठंड बढ़ गई नतीजन रात में कोहरे और शीतलहर देखने को मिल रहा है।


आज रात में न्यूतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहा। फिलहाल कोहरे के रफ्तार में ब्रेक लग गया है। जिसके चलते ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा। राज्य के कई इलाकों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से देश के कई इलाकों में सर्दी अचानक बढ़ गई।

जिसके चलते पंजाब,हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी करने पड़े। मध्यप्रदेश में भी सर्दी लोगों की जान ले रही है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग ठंड की वजह से अस्वस्थ हो रहे है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें