योजनाओं ने बदल दी दन्तेवाड़ा की तस्वीर , CM भूपेश का सपना हु... - CG Sandesh

योजनाओं ने बदल दी दन्तेवाड़ा की तस्वीर , CM भूपेश का सपना हुआ साकार

 दन्तेवाड़ा, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब जिले वासियों को आराम मिल रहा है। लोगों को घर के समीप ही गुणवत्ता युक्त निःशुल्क इलाज और उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सुविधा दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी हो रही है। स्वास्थ्य से संबंधित रोग एवं उसके रोकथाम की जानकारी दी जा रही जा रही है। गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिये आज हमारे पास बेहतर स्तर की सुविधाएं, संसाधन एवं तकनीक उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसे नए नए नीतियों के समावेशन से रोगों के रोकथाम में सहायता मिली है।



स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल रहा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना अंतर्गत जिले में कुल 05 नगरीय निकायों में 02 नग मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। जिसमे नगरवासी मौसमी बुखार,मलेरिया, एनीमिया, टीबी, सर्दी, खांसी, शुगर, बीपी,के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज कराने प्रतिदिन पहुँचते हैं। जहां एक ओर सामान्य बीमारी के लिए जिला अस्पताल जाकर इलाज करवाने में काफी समय लगता था परंतु अब उचित इलाज के साथ समय की भी बचत हो रही है। साथ ही सही समय पर रोगों की पहचान कर तुरंत उपचार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 429 कैंप का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक 16 हजार 788 लोग मोबाईल मेडिकल यूनिट से लाभ ले चुके हैं साथ ही 5140 लैब टेस्ट एवं 15035 मरीजों को दवाई वितरण किया गया है। इस योजना के तहत 41 प्रकार के टेस्ट एवं 251 प्रकार जेनेरिक दवाइयां निशुल्क प्रदान किया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें