टोनही के शक में महिला की हत्या - CG Sandesh

टोनही के शक में महिला की हत्या

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाठ में टोनही कहते हुए एक महिला पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार थाना शंकरगढ के ग्राम डुमरपाठ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस गांव में पहाड़ी कोरवा समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। गांव के कुछ लोगों ने एक पहाड़ी कोरवा परिवार की महिला को टोनही कहते हुए उसके घर पहुंचे और लाठी, डंडा और पत्थर से महिला पर हमला कर दिया। इस हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने सामने आए परिवार के दो सदस्यों पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।



महिला का शव उसी के घर के सामने फेंका

मारपीट की घटना में शामिल लोगों ने आक्रोश में महिला के शव को उसके घर के करीब ही फेंक दिया। मृतक महिला के परिजनों ने 6 ग्रामीणों पर हत्या और परिवार पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस डुमरपाठ पहुंची और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें