सरायपाली : मानसिक रोग के मरीजों को परामर्श दिया गया
2 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद डॉ एस आर बंजारे एवं रोहित कुमार वर्मा डीपीएम और डॉ. छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से मानसिक स्वास्थ्य दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में लगाया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा. शिविर में 19 मानसिक रोग के मरीजों को चिन्हाकित कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया.
स्पर्श क्लिनिक जिला चिकित्सालय महासमुंद से मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, आईडीएसपी डाटा मेनेजर विजय भान, मानीटरिंग टेकलाल नायक, योगा प्रशिक्षिक देव कुमार डडसेना उपस्थित हुये.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें