कार में मिली लाश, सुसाइड नोट में BJP विधायक पर लगाया गंभीर आ... - CG Sandesh

कार में मिली लाश, सुसाइड नोट में BJP विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

बेंगलुरु। एक कार में एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कनपटी पर गोली लगने से उसकी मौत हुई है। कार में कथित सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में महादेवपुरा से बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली समेत छह लोगों के नाम का जिक्र है।

इस नोट में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने उसके साथ 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी की और इस मामले में विधायक अरविंद ने उनकी मदद की। पुलिस ने मामले में गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान एचएसआर लेआउट निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। रामनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें