जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन पर की कार्रवाई , 2 हाइवा सहित 1... - CG Sandesh

जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन पर की कार्रवाई , 2 हाइवा सहित 12 वाहनों को किया जब्त

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की गई। इसमें 2 हाइवा सहित कुल 12 वाहन ज़ब्त किया गया है। इसके बाद कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सिरियाडीह, पैरागुड़ा और मलपुरी के साथ आसपास के रेत खदान में जांच की गई।

 कलेक्टर ने सभी खदानों पर सतत निगरानी और गलती पाए जाने पर नियमानुसार कठोर करवाही किए जाने के निर्देश दिए है। अवैध रेत खनन और धंधा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे अवैध धंधे एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि 2 महीनों से खनिज विभाग की यह कार्यवाही चल रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें