भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस, 9 लोगों की मौत, 29 घा... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस, 9 लोगों की मौत, 29 घायल

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक एसयूवी कार सामने से आ रही लग्जरी बस से टकरा गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

नवसारी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के वेस्मा गांव में तड़के 3.20 बजे हुई। हादसे के वक्त बस वलसाड जा रही थी, जबकि एसयूवी सामने से आ रही थी।.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मरने वाले लोगों के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है। उपाध्याय ने बताया, ‘‘मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई और लग्जरी बस से उसकी टक्कर हो गई।’’

उपाध्याय के मुताबिक, हादसे में एसयूवी में सवार नौ लोगों में से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई बस यात्रियों को गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। उपाध्याय के अनुसार, एसयूवी में यात्रा कर रहे लोग गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर के रहने वाले थे और वलसाड से अपने गृहनगर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 29 यात्री घायल हो गए हैं, जिनका नवसारी एवं पड़ोसी वलसाड शहर में उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘नावसरी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्दी ठीक हो जाएंगे। मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सड़क हादसे पर शोक जताया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें