टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौके पर मौत, 3 घ... - CG Sandesh

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल

बिलासपुर / में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार आसमा सिटी और पुलिस लाइन( police line) में रहने वाले करीब पांच लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार में युवक और लड़कियां सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।





दो की मौत, तीन घायल

राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों( 3 injured)को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोंटे आई है। वहीं, एक युवक और लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनका इलाज जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें