स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र ने बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉ... - CG Sandesh

स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र ने बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस, सीएम बघेल को किया भेंट

बेमेतरा। विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम नांदघाट में गुरुवार को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 11 वीं के छात्र नीलेंद्र बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने द्वारा बनाया लाई-फाई और इलेक्ट्रॉनिक स्टिक डिवाइस भेंट किया। मुख्यमंत्री बघेल ने छात्र बंजारे के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।



छात्र नीलेंद्र बंजारे ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया लाई-फाई अभी वर्तमान में चल रहे वाई-फाई की तुलना में काफी तेज गति से काम करता है। इसकी स्पीड इतनी है कि 1 सेकंड में 228 जीबी तक डाउनलोड हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक स्टिक जिसका नाम उन्होंने ‘थर्ड-आई‘ रखा है। यह दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए काफी उपयोगी है। रास्ते में कोई अवरोध आने के पूर्व ही यह स्टिक अलर्ट कर देगा। इसमें लगे सेंसर के द्वारा सामने बाधा आने पर यह वाइब्रेट होने लगेगा इसके साथ ही इसमें लगा अलार्म भी अपने आप ही बजने लगेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें