क्षेत्र के पचास हजारआबादी की आवश्यकताओ को पूर्ति करने वाले व... - CG Sandesh

क्षेत्र के पचास हजारआबादी की आवश्यकताओ को पूर्ति करने वाले व्यसायिक केन्द्र भंवरपुर में नही है राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा

भंवरपुर- क्षेत्र के प्रमुख व्यसायिक केंद्र भंवरपुर में राष्ट्रीय बैंक शाखा नही होने से भंवरपुर सहित आस पास के क्षेत्रवासियो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सूत्रों की माने तो ब्लॉक पुनर्गठन आयोग द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए नये विकासखंडों की सूची मैं भंवरपुर को भी ब्लॉक बनाने की अनुशंसा की गई है।बावजूद इसके यहां बैंक खोलने पहल नहीं हो पा रही है ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत भंवरपुर की जनसंख्या 5000 से अधिक है तथा यहां दो पेट्रोल पंप तीन राइस मिल देशी विदेशी मदिरा दुकान विद्युत विभाग शिक्षा विभाग सहित और भी कई शासकीय और निजी प्रतिष्ठान है जिन्हें हर रोज चेक DD या चालान पैसा जमा और आहरण के अलावा लोन आदि बैंकिंग कार्यों के लिए भंवरपुर से 15से 20 किलोमीटर दूर बसना या सराईपाली जाना पड़ता है।क्योंकि फाइनेंस के लिए राष्ट्रीय कृत बैंक शाखा ही मान्य है। 

लिहाजा यहां राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा के अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा है जिसकी अपनी सीमाएं हैं ऐसे में राष्ट्रीयकृत बैंक संबंधित कार्यों के लिए भटकना पड़ता है क्षेत्र वासियों का कहना है कि भंवरपुर से छोटे गांव बिछिया में भारतीय स्टेट बैंक शाखा है लेकिन क्षेत्र वासियों का प्रमुख व्यवसाय केंद्र और क्षेत्र के 50000 आबादी की आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले ग्राम भंवरपुर में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा नहीं होने से यहां के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें