धमतरी : आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगा शहीद मनीष नेताम का पार्थिव शरी... - CG Sandesh

धमतरी : आज छत्तीसगढ़ पहुंचेगा शहीद मनीष नेताम का पार्थिव शरीर…

धमतरी :  लेह लद्दाख सीमा पर खरेंगा निवासी 24 वर्षीय जवान मनीष नेताम सेना के मराठा रेजीमेंट में तैनात थे। माइनस 30 डिग्री तापमान में ड्यूटी कर रहे जवान मनीष की 28 दिसंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, तो सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जवान मनीष नेताम का शव 31 दिसंबर को धमतरी पहुंचेगा, जहां गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा। आर्मी जवान मनीष नेताम के निधन की खबर से खरेंगा में शोक है। एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अफसरों ने गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार की तैयारी देखी। परिजनों से मुलाकात की।


मनीष नेताम के पार्थिव शरीर को खरेंगा पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए गांव के स्कूल में रखा जाएगा, जहां उपस्थित जनों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय धुन पर उनकी शव यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेंगी। शनिवार 31 दिसंबर को होने वाले अंत्येष्टि में सभी ग्रामीण शामिल होंगे, इसलिए एक दिन के लिए वे अपना कृषि सहित अन्य कार्य बंद रखेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें