सरायपाली : जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही रक्... - CG Sandesh

सरायपाली : जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही रक्तदान सेवा समिति

सराईपाली की रक्त दान सेवा समिति आज लोगो के लिए किसी संजीवनी से कम नही है. अगर आप महासमुन्द क्षेत्र से हो और छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर या फिर अन्य शहर में कहीं भी, रक्तदान सेवा समिति ब्लड की आवश्यकताओ को पूरी ईमानदारी और मानवता के साथ दुसरो के लिए तत्काल ब्लड का प्रबंधन कराते है और दूसरों के जिंदगी का संजीवनी बनते हैं.

 

ताजा मामला कल महासमुन्द के पीड़ित परिवार का एक बच्चा बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में एडमिड है बच्चे को लाल रक्त कणिका की आवश्यकता थी जो सराईपाली में मिलना संभव नही हो पाया इसलिए नर्सिंग होम ने रायपुर सिटी ब्लड बैंक को संपर्क करने को कहा.

जिसके बाद रक्त दान सेवा समिति सराईपाली के प्रमुख मुस्तफीस आलम से संपर्क किया गया इसके बाद उन्होंने रायपुर के रक्त दान सेवा समिति के सदस्यों को संपर्क किया गया और आधे घण्ठे में सदस्य द्वारा खुद काल करके संपर्क किया गया और स्वामी विवेकानंद आश्रम के पास सिटी ब्लड बैंक में आकर रक्त दान किया और मानवता का परिचय दिया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें