सरायपाली : केन्दुढार एवं कोटेनदरहा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत.
सरायपाली थाना अंतर्गत केन्दुढार एवं कोटेनदरहा के बीच सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरन्दर रात्रे उम्र 24 साल 28 दिसंबर को रायपुर से त्यौहार मनाने के लिये अपने गांव आंवलाचक्का आ रहा था, और अपने ममेरे भाई भुपेन्द्र भास्कर के साथ मोटर सायकल में सरायपाली से आंवलाचक्का जा रहा था. इसी दौरान सरसींवा रोड केन्दुढार एवं कोटेनदरहा के बीच अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से पुरन्दर रात्रे की मौके पर ही मृत्यु हा गई एवं भुपेन्द्र भास्कर के सिर, हाथ, पैर में चोट आने से ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गए जहाँ से रिफर करने पर उसे रायपुर ले जाया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें