नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Pele Dies at 82: खेल दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ब्राज़ील के दिग्गज और विश्व के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। पेले ने 82 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कैंसर से जूझ रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती किया गया था।
पेले ने अपने देश ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। उनके रहते ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता। 1958 में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें