लद्दाख में छत्तीसगढ़ के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हो... - CG Sandesh

लद्दाख में छत्तीसगढ़ के जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

धमतरी। लेह लद्दाख सीमा पर सेना के मराठा रेजीमेंट में तैनात धमतरी जिले के जवान मनीष नेताम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। लेह लद्दाख में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में ड्यूटी कर रहे जवान की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मनीष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जवान मनीष नेताम का शव शुक्रवार को धमतरी पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।


मनीष नेताम धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा के रहने वाले थे। वे 2018 में सेना में शामिल हुए थे। दो महीने पहले अपनी बहन की शादी में वो घर आया था। मनीष राजेंद्र ध्रुव और शंकुतला ध्रुव का इकलौता बेटा था। बहन खिलेश्वरी फिलहाल ससुराल में है, जो भाई को अंतिम विदाई देने के लिए अपने मायके पहुंच रही है। खिलेश्वरी के पति भी सेना में हैं और वो मनीष के दोस्त थे। मनीष के पिता राजेन्द्र नेताम मजदूर हैं और मां शकुंतला आंगनबाड़ी में सहायिका है।

मड़ई मेला स्थगित

जवान मनीष ध्रुव की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, लोग शोक में डूब गए हैं। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार ग्राम खरेंगा में किया जाएगा। परिजन और गांववाले मनीष को अंतिम विदाई देने की तैयारियों में जुटे हैं। गुरुवार को गांव में आयोजित होने वाले मड़ई मेले को भी स्थगित कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें