आवास योजना की मांग कर रही महिला ने खुद को किया आग के हवाले…
राजनांदगांव : राजनांदगांव से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है। महिला मकान आंबटन की मांग कर रही थी और अचानक उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाया और महिला को अस्पताल लेकर गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के लखोली क्षेत्र की है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की मांग कर रही महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की और आग पर काबू पाने के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें