सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर दिया ये जवाब...जानिए क्या कहा  - CG Sandesh

सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर दिया ये जवाब...जानिए क्या कहा

अंबिकापुर :  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर में इस दौरान उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच 29 दिसंबर को टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उनका चुनाव लडऩे का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।


गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय सरगुजा व अंबिकापुर दौरे पर हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे वे शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित स्व. एमएस सिंहदेव स्मृति शालेय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद स्टेडियम में ही वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से चर्चा की। इस दौरान उनसे कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा ‘चुनाव से पहले वे अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं,’ के बयान के मायने तथा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, के बारे में पूछा गया।

सिंहदेव ने चुनाव लडऩे को लेकर ये दिया जवाब
उपरोक्त सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ‘क्योंकि फैसला नहीं लिया है तो तब तक के लिए मेरे लिए और सभी के लिए भी इंतजार है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें