सिंघोड़ा : पुलिस ने किया कार का पीछा, आरोपी वाहन छोड़ हुआ फरार, 30 किलो गांजा जप्त
सिंघोड़ा पुलिस ने 28 दिसम्बर को अवैध धान परिवहन की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहन की चेकिंग करते हुए अंतर्राजीय चेक पोस्ट NH53 रोड ग्राम रेहटीखोल में एक कार से करीब 30 किलो गांजा जप्त किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को लगभग 1:00 बजे ओड़िशा से कार क्रमांक CG 11 AQ 8641 को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन का चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगाकर ले गया. जिसे संदेह होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया जहाँ 53 रोड किनारे राधामाधव मंदिर के पास ग्राम मुरमुरी में चालक वाहन को छोडकर भाग चूका था.
पुलिस ने बताया कि वाहन मे मादक पदार्थ गांजा कुल 30 पैकट मे 29 किलो 800 ग्राम कीमती 6,00000 रूपये, एवं कार क्रमांक CG 11 AQ 8641 कीमती 2,00000 कुल जूमला 8,00000 रूपये को मुताबिक जप्त कर मारूती सुजुकी सेलेरियो एक्स कार क्र.CG 11 AQ 8641 का अज्ञात चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया.