सराईपाली : मुस्लिम कब्रिस्तान की समस्याओं के लेकर चर्चा
सराईपाली स्थानीय मुस्लिम समाज के मुतवल्ली मुजफ्फर खान एवं उनकी कार्यकारिणी के द्वारा नगर पालिका प्रशासन के समक्ष कब्रिस्तान की विभिन्न समस्या एवं सौन्दर्यीकरण को लेकर मांग की गई. जिस पर नगर पालिका सी एम ओ खीरसागर नायक एवं इंजीनियर के द्वारा कब्रिस्तान स्थल मुआयना कर अविलम्ब कार्य किये जाने की बात कही गई.
समाजिक जनों ने ईदुल फित्र के पहले कार्य को पूर्ण करने का निवेदन किया. जहाँ समाजिक जन शेख मुबारक, शेख शहादत, गालिब हुसैन, अजीज खान, रफीक खान, मो. ईस्लाम, मज़हर खान, अनीस हुसैन, मो. एजाज, जाहिद रज़ा, दिलशाद अली, इफ्तेखार आलम, आरिफ खान, मुस्तफीज़ आलम उपस्थित थे.
समाज के सदस्य तबारक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न माध्यम से किये गये मांग आवेदन पर शासन के द्वारा सकारात्मक कदम उठाएं गये हैं, आगे भी समाज को प्रशासन का सहयोग मिलेगा.