महिला डॉक्टर पर  वार्ड बॉय ने  कैंची से किया जानलेवा हमला… - CG Sandesh

महिला डॉक्टर पर वार्ड बॉय ने कैंची से किया जानलेवा हमला…

महाराष्ट्र के नासिक जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल के वार्ड बॉय ने एक महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। वार्ड बॉय ने सर्जरी में इस्तेमाल कैंची से डॉक्टर पर हमला किया। हमले के बाद महिला डॉक्टर सोनल दराड़े बुरी तरह से जख्मी हो गईं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 साल के वार्ड बॉय अनिकेत डोंगरे को गंगापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वार्ड बॉय और महिला डॉक्टर के बीच रूटीन काम को लेकर मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने डॉक्टर पर हमले के लिए सर्जरी वाली कैंची का इस्तेमाल किया। घटना 25 दिसंबर की रात की है। अस्पताल में हुए हमले की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। घटना गंगापुर रोड स्थित निम्स अस्पताल की है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें