गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या , पुलिस पति से कर रही पूछताछ - CG Sandesh

गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या , पुलिस पति से कर रही पूछताछ

झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। 22 साल की रिया पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। पुलिस प्रकाश कुमार से पूछताछ कर रही है।

पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।


प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ीं। इस पर वो शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को तुरंत उलुबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें