सुसाइट नोट लिखकर दवा कारोबारी ने की आत्महत्या - CG Sandesh

सुसाइट नोट लिखकर दवा कारोबारी ने की आत्महत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दवा कारोबारी ने आत्महत्या कर ली। व्यापारी का शव उसके घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें कर्ज के कारण यह कदम उठाने की बात लिखी गई है। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।



जानकारी के अनुसार, दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनीपाली के साडा कॉलोनी में दवा कारोबारी हितेश पांडेय अपनी माँ, पत्नी और ढाई साल के बेटे के साथ रहता था। हितेश दवा का थोक कारोबार का काम करता था, कोरबा के घंटाघर क्षेत्र में उसकी दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दुकान बंद कर हितेश अपने घर पर था। शाम के वक्त घर को सूना पाकर उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे पर पड़ी तब चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं हितेश पांडे अपने सारे कर्ज से बहुत परेशान हो गया हूं, पूरा दिवालिया हो गया हूं। मेरे पास अब मरने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं बचा है। किसी को मेरे आत्महत्या का जिम्मेदार न ठहराया जाय, मैं खुद ही इसका जिम्मेदार हूं। मम्मी माफ कर देना, मैं बहुत प्यार करता हूं आपसे, आशा Sorry, बाबू I love you’।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें