महादेव ऐप के 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार - CG Sandesh

महादेव ऐप के 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में महादेव ऐप से जुड़े सटोरि इस बार नए साल का जश्न दुबई में मनाने की तैयारी कर रहे हैं. पुलिस ने कि महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्रकार ने सभी को दुबई आने के लिए आमंत्रित किया हैं. सटोरियों में हलचल हैं, जिनके पास पासपोर्ट नहीं हैं, वे बनवाने जुगाड़ लगा रहे हैं, पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई हैं।

ज़िले से सटोरियों को महादेव किंग के माध्यम से अलर्ट किया गया हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ लोग दुबई रवाना हो चुके हैं, इधर सटोरियों की दुबई जाने की भनक लगते ही दुर्ग पुलिस अलर्ट हो गई हैं। पिछले दिनों दुबई से लौटे कई सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा था. जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की थी. पर सभी मुचलके पर छूट गया, पुलिस उन पर नजर रखी हुई हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना हैं कि महादेव ऐप से सलिप्तता मिली तो दुबई जाने वालों के खिलाफ इस बार गंभीर धाराओं में कार्यवाही होगी। धोखाधड़ी के आरोपी सौरभ चंद्राकर ने महादेव ऐप के तीन साल पूरा होने पर दुबई में ग्रैंड पार्टी दी थी। वहां कई सफेदपोश समेत पुलिस विभाग के लोग भी पहुंचे थे।

जब्त सामग्री-



जश्न मनाने के बाद वापस आए, पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही की, कई संदिग्ध के पासपोर्ट की जांच पेंडिंग हैं। भिलाई के युवाओं में चर्चा है कि नए साल में जश्न मनाने के लिए दुबई से न्योता मिलते ही नेता, बिजनेसमैन कई सरकारी कर्मचारी और बड़े सटोरिए जाने की तैयारियां कर चुके हैं, इसमें खुद को समाजसेवी बताने वाले भी कुछ लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें