सरायपाली : सड़क से डामर गायब, बरसात में बढेंगी मुश्किलें - CG Sandesh

सरायपाली : सड़क से डामर गायब, बरसात में बढेंगी मुश्किलें

सराईपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंवलाचका से ग्राम पंचायत लोहरिनडीपा तक पक्की सड़क का निर्माण कुछ वर्षों पहले ही करवाया गया है लेकिन वर्तमान में पक्की सड़क में कहीं पर भी डामर का नामो निशान नजर नहीं आ रहा है.

इस मार्ग में गुजरने से ऐसा लगता है कि रोजगार गारंटी के तहत कच्ची सड़क का निर्माण किया गया है जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी बाहर आ गए है. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में साईकिल एवं मोटरसाइकिल वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आए दिन कोई न कोई वाहन चालक इस मार्ग में गिट्टी एवं रेत के संपर्क में आकर गिर रहे हैं. तो वहीं इस धूप में ट्रैक्टर या कोई चार पहिया वहां गुजरता है तो पूरा मार्ग धुल-धुल हो जाता है. आप अगर ट्रैक्टर के पीछे-पीछे वहां वाहन चलाएंगे तो आप धूल से लतपत हो जाएंगे और कुछ भी दिखाई नहीं देगा.

इसी तरह पक्की सड़क के आजु बाजू जो लोग दुकाने लगाये है वे भी इस धुल से परेशान है. इन क्षेत्रों में ट्रैक्टरों में कैचव्हील भी नही चलता है फिर भी गुणवत्ता हीन निर्माण की वजह से पक्की सड़क पूरी तरह से उखड़ कर कच्ची सड़क में परिवर्तित हो गया है.

सिंघोडा बोड़सरा लम्बर मार्ग के लिए टेंडर लग गया है. जो कि 7 मीटर चौड़ा और लगभग 40 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा. अभी गड्ढो को गिट्टी और मुरुम डाल कर इस मार्ग का सुधार किया गया है. एशियन डवलपमेंट बैंक योजना के माध्यम से दीपावली तक इसका निर्माण किया जाएगा.
--प्रधान, SDO, लोकनिर्माण विभाग.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें