सरायपाली : बस स्टैंड से गांजा के पौधे को तोड़कर ले जा रहे थे गाँव, जय स्तंभ चौक पर पुलिस ने पकड़ा.
सरायपाली पुलिस ने 27 दिसंबर को सुबह करीब 9:35 बजे जय स्तंभ चौक पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसायकल में 2 लोगों को गांजा के पौधे को तोड़कर बिक्री हेतु ले जाते पकड़ा है.
गिरफ्तार आरोपी अजय शंकर साहू पिता विज्ञानंद साहू उम्र 28 साल एवं रामेश्वर यादव पिता ललित यादव उम्र 21 साल दोनों ग्राम केना के निवासी हैं, जो सरायपाली रोड किनारे लगे हुए गांजा के पौधे को तोड़कर बिक्री हेतु अपने गृह ग्राम केना ले जा रहे थे.
पुलिस ने इनसे 2 नग हरी पत्तेदार टहनीयुक्त गांजा का पौधा कुल वजन 07 किलो 330 ग्राम कीमती 21,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GL 0437 कीमती करीबन 40,000 रुपये जुमला कीमती 61,000 जप्त कर आरोपियों का कृत्य 20(ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें