सरायपाली : दुर्घटना की न्योता दे रहे... झुके हुए बिजली के पो... - CG Sandesh

सरायपाली : दुर्घटना की न्योता दे रहे... झुके हुए बिजली के पोल.

भंवरपुर विधुत स्टेसन अंतर्गत ग्राम हरिलछापर में तालाब के किनारे 5 से 7 विधुत पोल झुके हुए है इनमे से कुछ विधुत पोल अभी-अभी लगाए जा रहे है गुणवत्ता हींन निर्माण और नीव में मजबूती नही होने के कारण बरसात के दिनों में इसके गिरने की आशंका जताई जा रही है.

विधुत पोल पूरी तरह झुक कर मार्ग किनारे गिरने की कगार पर है माना जा राहा है कि बरसात के दिनो धस कर गिर सकता है ग्रामीणों के आवागमन के लिए यह मुख्य मार्ग है. जहाँ हमेशा ग्रामीणों का आना-जान लगा रहता है. इस मार्ग से गुजरते समय मन में खतरे की आशंका बनी रहता है.

ग्रामीणों की ऐतिहातन सुरक्षा के दृष्टि को देखते हुए तुरंत ऐसे झुके हुए विधुत पोलो में सुधार करना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना होने से बचा जा सके.

 

अभी अभी जो विधुत पोल लगाया गया है वह ठेकेदारा द्वारा लगाया है गया है. जिसे बोलकर ठीक करवाया जायेगा. और जो पुराना विधुत पोल लगा है वो हमारे विभाग द्वारा लगाया गया है जल्द ही इसमें सुधार किया जायेगा.
--दीवान, JE, बिजली विभाग, भंवरपुर


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें