ACCIDENT : टाटा मैजिक वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवक... - CG Sandesh

ACCIDENT : टाटा मैजिक वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर टाटा मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि, टाटा मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात नेलसनार-बांगापाल के बीच स्थित टर्निंग पॉइंट में पुल के पास टाटा मैजिक बीजापुर से जगदलपुर की तरह आ रही थी, वहीं बाइक सवार युवक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। नेलसनार-बांगापाल के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर जा गिरे थे। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, टाटा मैजिक वाहन चला रहे युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं।


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फौरन घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम करने भेजा गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें