छेड़छाड़ से परेशान होकर भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी मारकर उतार... - CG Sandesh

छेड़छाड़ से परेशान होकर भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने देवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की लाश दो दिन पहले घर के बरामदे में खून से लथपथ हालत में मिली थी। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गजरूप यादव (45 वर्ष) मध्यप्रदेश के छोहरी से आकर पिछले डेढ़ सालों से मरवाही के देवगवां ग्राम में अपने भाई गजाधर यादव और भाभी सउनी बाई के साथ रहता था। वो यहां से सटे लरकेनी गांव के साहू होटल में खाना बनाने का काम करता था। मृतक गजरूप यादव के बीवी-बच्चे मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहते हैं। सउनी बाई ने बताया कि गजरूप यादव शराब का आदी था। वो उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। वो कई बार ऐसा करने के लिए उसे मना कर चुकी थी, लेकिन गजरूप की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं।



सउनी बाई ने कहा कि 25 दिसंबर को भी शराब के नशे में गजरूप उसके साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगा, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी को उसने छिपा दिया। बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सउनी बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें