रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आया वेंडर, हाथ और पैर की ... - CG Sandesh

रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आया वेंडर, हाथ और पैर की उंगलियां कटी, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर ट्रेन की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में वेंडर के हाथ व पैर की उंगलियां कट गईं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन में शिरडी पुरी एक्सप्रेस खड़ी थी। वहीं काम करने वाला वेंडर राकेश पांडेय (36 वर्ष) यात्रियों को सामान बेच रहा था। जैसे ही ट्रेन चली अचानक राकेश को चक्कर आ गया, और वह वहीं गिर गया। गिरने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के हाथ के मसल्स और चमड़ी व उंगली सहित दाएं पैर की सभी उंगलियां कट गई है।

तुरंत मौके पर जीआरपी और आरपीएफ सहित रेलवे के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने वेंडर को बाहर निकालकर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया। वहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि वेंडर राकेश पाण्डेय आदित्य नगर दुर्ग का रहने वाला है। उसे पहले से मिरगी की बीमारी थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि वेंडर को इस तरह की शिकायत थी या नहीं। यदि थी तो उसे इस बीमारी के बाद ही वेंडर का लाइसेंस क्यों और कैसे दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें