सड़क बन जाने से खुश 80 वर्षीय खैरूद्दीन अंसारी ने गुलाब फूल देकर कलेक्टर को दिया धन्यवाद
जशपुर से पाकरटोली सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से मोहल्ला वाले खुश हैं
लोगों को धूल-धक्कड़ से मिली मुक्ति, आवागमन हुआ आसान
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से आज जनदर्शन में उनके कलेक्टोरेट कक्ष में करबला रोड़ निवासी 80 वर्षीय खैरूद्दीन अंसारी ने मुलाकात की और जशपुर से पाकरटोली लगभग 7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को मिलकर धन्यवाद दिया।
80 वर्षीय खैरूददीन अंसारी ने कलेक्टर को गुलाब फूल देकर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क नहीं बनने के कारण धूल-धक्कड़ से परेशानी होती थी और आने-जाने में भी भारी दिक्कत होता था। सड़क बन जाने के कारण पूरे करबला मोहल्ला को धूल-धक्कड़ से मुक्ति मिल गई है। साथ ही आवागमन करने में भी आसानी हो गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें