बोला था न तू मरेगी…”, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लड़की का रेता ... - CG Sandesh

बोला था न तू मरेगी…”, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लड़की का रेता गला, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

कोरबा। जिले में एक युवक ने एक तरफा प्रेम में युवती का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती पर हमला करने से पहले उसने इंस्टाग्राम में लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली। पोस्ट में लिखा कि बोला था ना तू मरेगी…। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर जिले के धनपुरी गांव के रहने वाले चंद्रेश कंवर (23) का कोरबा के तुमान गांव में मामा घर है। इस वजह से वह यहां आया जाया करता था। इस बीच उसने डेढ़ साल पहले यहां रहने वाली ऊमा कुमारी(19) को देखा था। इसके बाद से उससे एकतरफा प्रेम करने लगा था। बताया गया कि चंद्रेश ने युवती से अपने दिल की बात भी कही थी। मगर युवती राजी नहीं हुई। इसके बावजूद युवक उससे बात करने की कोशिश करता रहता था।



रविवार शाम को लड़की जब मड़ई मेला देखने जा रही थी। उसी दौरान चंद्रेश कंवर पहुंचा और चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। युवती का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें