किसान की घर में मिली लाश, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी स... - CG Sandesh

किसान की घर में मिली लाश, बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

सूरजपुर। जिले के बसदेई गांव में एक किसान का शव उसी के घर में मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। वही परिजन इस पूरे मामले में एक भूतपूर्व बीडीसी सदस्य पर हत्या की आशंका जता रहे हैं।


दरअसल, यह पूरा मामला बसदेई पुलिस चौकी के नवापारा गांव का है। जहां आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कच्चे मकान से किसी सड़ी हुई चीज की बदबू आ रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचा तो पाया कि उस घर में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है। मृतक का शिनाख्त उसी गांव के रहने वाले भारत राजवाड़े के रूप में की गई, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है और वह घर में अकेले रहता था। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया है। शुरुआती जांच में मौत का कारण सिर पर किसी भारी चीज से हमला करना बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वही खबर यह भी है कि पुलिस के द्वारा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें