रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, आरोपी सिपाही निलंबित - CG Sandesh

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, आरोपी सिपाही निलंबित

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षी का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की शिवपुर दियर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही आयुष सिंह का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह बिहार सीमा पर स्थित जनेश्वर मिश्र पुल से सामान से लदे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रिश्वत मांगता दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आर. के. नय्यर ने आरोपी आरक्षी आयुष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी राजीव सिंह ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक शहर को जांच अधिकारी बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें